पास्टर रिक वॉरेन के बारे में

40 से अधिक वर्षों से पास्टर रिक वॉरेन विश्वव्यापी कलीसिया के एक विश्वासयोग्य चरवाहे के रूप में सेवा करते आए हैं। उन्होंने अनगिनत लोगों को विश्वास में बढ़ने और अपने जीवन के लिए परमेश्वर के उद्देश्यों को जानने में सहायता दी है।

दैनिक मनन पाएँ दैनिक मनन पाएँ

193+

देशों तक पहुँच

34 करोड़+

लोगों ने उद्धार पाया

10 लाख+

पास्टरों को प्रशिक्षण

पास्टर

पास्टर

पास्टर रिक वॉरेन और उनकी पत्नी के ने 1980 में सैडलबैक चर्च की स्थापना एक सीधी-सी अभिलाषा के साथ की थी: कि लोग परमेश्वर को जानें और विश्वास में बढ़ते चले जाएँ। वर्षों के दौरान इसी बुलाहट से उद्देश्यपूर्ण नेटवर्क, दैनिक आशा, शान्ति योजना और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आशा जैसी सेवकाइयाँ जन्मीं, जो आज संसार भर के लोगों तक पहुँच रही हैं। जॉन बेकर के साथ मिलकर पास्टर रिक ने सेलिब्रेट रिकवरी अर्थात् ‘अच्छे स्वस्थ्य का आनन्द उठाएँ’ योजना की सह-स्थापना की। वे आज भी कलीसियाओं को ऐसा स्थान बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जहाँ लोगों को आशा, चंगाई और नई शुरुआत मिले।

लेखक

लेखक

पिछले तीन दशकों से न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलर सूची में शीर्ष पर रहीं पास्टर रिक वॉरेन की पुस्तकें 200 भाषाओं में प्रकाशित हुई हैं। ये पुस्तकें गहरे ईश-वैज्ञानिक सत्यों को सरल भाषा में हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तकें, उद्देश्य चालित जीवन और उद्देश्य चालित कलीसिया, पास्टरों के बीच किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में (गैलप, बार्ना ग्रुप और लाइफवे द्वारा) तीन बार सबसे अधिक सहायक दो प्रकाशित पुस्तकों के रूप में चुनी गईं।

वैश्विक प्रभावशाली व्यक्तित्व

वैश्विक प्रभावशाली व्यक्तित्व

पास्टर रिक वॉरेन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली आत्मिक अगुवे माने जाते हैं। वे हमारे समय की सबसे कठिन चुनौतियों पर सरकारी, निजी और धार्मिक क्षेत्रों के राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय अगुवों को नियमित रूप से परामर्श देते हैं। उन्होंने 165 देशों में सन्देश दिया है—जिनमें संयुक्त राष्ट्र, अमेरिकी कांग्रेस, अनेक संसदें, विश्व आर्थिक मंच, TED और एस्पेन इंस्टिट्यूट सम्मिलित हैं—और ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज, हार्वर्ड तथा अन्य विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दिए हैं।

कार्यकारी निदेशक

कार्यकारी निदेशक

पास्टर रिक वॉरेन फिनिशिंग द टास्क गठबंधन नामक सेवकाई के कार्यकारी निदेशक हैं—यह कलीसियाओं, संस्थाओं, विभिन्न कलीसियाई समूहों और लोगों का एक वैश्विक आन्दोलन है, जो महान आज्ञा के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहा है। लक्ष्य यह है कि हर जगह हर व्यक्ति को अपनी ही भाषा में बाइबल, किसी विश्वासी की गवाही, और मसीह की स्थानीय देह उपलब्ध हो। उद्देश्य यह है कि सम्पूर्ण कलीसिया 2033 तक सम्पूर्ण सुसमाचार सम्पूर्ण संसार तक पहुँचाए।

गवाहियाँ

हमारे समुदाय की कहानियाँ

संसार भर के लोग पास्टर रिक वॉरेन की शिक्षाओं से विश्वास में बढ़े हैं और यीशु के और भी अधिक निकट चलना सीखे हैं।

अपनी कहानी को साझा करें

दैनिक आशा ने जीवन के प्रति मेरी सोच बदल दी और परमेश्वर की ओर मेरे उद्देश्य को स्पष्ट किया।

एडेम
कलीसियाई स्वयंसेवक

आपके शब्दों से मुझे विश्वास का वह कदम उठाने और अपने प्रभु परमेश्वर पर भरोसा करने की सामर्थ्य मिली!

कैंडिस
कलीसियाई स्वयंसेवक

मृत्यु की छाया की तराई से गुज़रते हुए मुझे प्रतिदिन आशा मिली, अर्थात् मेरी प्रार्थना का उत्तर।

नाथन
कलीसियाई स्वयंसेवक

आपके संदेशों ने मुझे दिखाया कि परमेश्वर मुझसे कितना प्रेम करता है।

सुज़ैन
कलीसियाई स्वयंसेवक

मिशन

हर राष्ट्र के लिए बाइबल आधारित ज्ञान

पास्टर रिक का मिशन है कि लोग अपना उद्देश्य पहचानें, आत्मिक रूप से बढ़ें, और दूसरों की सेवा करके प्रभाव छोड़ें। अपनी शिक्षा और सेवकाई के द्वारा वे लोगों को तैयार करते हैं कि वे सोच-समझकर जीवन जिएँ, उदारता से प्रेम करें, और संसार में बदलाव लाएँ।

सभी संसाधनों को देखें
हर राष्ट्र के लिए बाइबल आधारित ज्ञान

अपनी कहानी को साझा करें

आपकी यात्रा दूसरों को प्रेरित करती है

हमें बताएँ कि पास्टर रिक वॉरेन की बाइबल शिक्षा ने आपके जीवन को कैसे गढ़ा, इसने परमेश्वर के वचन को जीवन में उतारने में आपकी कैसे सहायता की, या वह कौन-सा पल था, जब परमेश्वर ने सब कुछ बदल दिया। हर कहानी मायने रखती है और किसी और को उसके विश्वास की यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।

दूसरों को प्रेरित करें